सीवर सफाई टेंडर को लेकर मुख्यालय ने निगम से मांगा स्पष्टीकरण
गुड़गांव, जून 18 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम द्वारा शहर की व्यवस्थाओं को लेकर बड़ी-बड़ी योजनाएं बनाई जा रही है, लेकिन मुख्यालय की तरफ से इन योजनाओं को सिरे नहीं चढ़ने दिया जा रहा है। रोड स्वीपिंग और घरों से कूड़ा उठाने के टेंडर के बाद मुख्यालय ने अब सीवर सफाई और मरम्मत कार्य के टेंडर पर भी आपत्ति लगा दी है। मुख्यालय ने टेंडर को लेकर तीन चीजों को लेकर स्पीष्टीकरण मांगा है। बता दें कि गुरुग्राम में सीवरेज प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए तैयार की गई एक बड़ी योजना पर मुख्यालय ने स्पष्टीकरण मांग लिया है। गुरुग्राम नगर निगम द्वारा आगामी पांच वर्षों के लिए सीवर लाइनों के संचालन और रखरखाव पर 253 करोड़ से अधिक का भारी-भरकम बजट अनुमान तैयार कर शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय को भेजा गया था। निदेशालय ने इस विशाल परियोजना के प्रशासनिक अनुमोदन की प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.