आगरा, जून 29 -- शहर के शीतला पैलेस के बराबर से होकर स्टेट बैंक कॉलोनी जाने वाली सड़क को निर्माण कार्य के लिए उखाड़ दिया गया है। सड़क उखड़ी होने से कॉलोनीवासियों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच प्रस्तावित सीमेंटेड सड़क निर्माण को लेकर भी स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है। कॉलोनी निवासी एवं व्यापार मंडल नेता अखिलेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजने के साथ ही जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि यहां फिलहाल इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जाए। उनका कहना है कि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि जहां सीवर लाइन नहीं बिछी है, वहां इंटरलॉकिंग सड़क बनाई जाए, जबकि सीवर लाइन बिछ जाने के बाद ही सीमेंटेड सड़क का निर्माण कराया जाए।उन्होंने बताया कि स्टेट बैंक कॉलोनी में अभी तक सीवर लाइन नहीं डाली गई है। इसके ...