गुड़गांव, जून 17 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम गुरुग्राम के इंजीनियरिंग विंग की घोर लापरवाही का खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। द्वारका एक्सप्रेसवे से सराय अलावर्दी रोड पर 600 एमएम की मुख्य सीवर लाइन डालने के बाद अधिकारी वहां मुख्य चैंबर (मैनहोल) बनाना ही भूल गए। इस तकनीकी चूक को सुधारने के लिए अब दोबारा से खुदाई करके काम अधर में छोड़ दिया। पिछले चार महीनों के भीतर इस सिंगल स्ट्रेच को दो से तीन बार खोदा जा चुका है, जिससे यह पूरा रास्ता हादसों का डार्क स्पॉट बन गया है। तमाम दावों के बावजूद, नगर निगम ने सड़क किनारे किए गए इस गहरे और जानलेवा गड्ढे के चारों तरफ सुरक्षा को लेकर बैरिकेडिंग या रिफ्लेक्टर जैसे कोई इंतजाम नहीं किए हैं, जिससे राहगीर अपनी जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं。 यह भी पढ़ें- सीवर लाइन बिछाकर चैंबर...