गाज़ियाबाद, मई 1 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। अभय खंड विस्तार कॉलोनी वार्ड-79 में सीवर समस्या के समाधान के लिए शुक्रवार को नई सीवर लाइन डालने का काम शुरू किया गया। पार्षद हरीश कड़ाकोटी ने बताया कि करीब 30 वर्षों से बसी इस कॉलोनी में सीवर और पानी के कनेक्शन का अभाव बना हुआ था, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभागों से गुहार लगाई। जिसके बाद शुक्रवार को कार्य का शुभारंभ किया गया है। सीवर लाइन के कार्य शुरू होने से लोगों में खुशी का माहौल है। इस दौरान जतन चौधरी, ओमप्रकाश, सुमित, आदित्य कश्यप, हरेंद्र चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सीवर समस्या के समाधान पर विधायक का जताया आभार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...