बरेली, मार्च 9 -- सनराइज कॉलोनी कार्यकारिणी की विवेकानंद पार्क में बैठक हुई। इसमें सीवर लाइन से नालियों को न जोड़े जाने, टूटी सड़कों, गंदगी, मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के बाद भी फॉगिंग न होने पर रोष जताया गया। देव भट्ट, रूपम गुप्ता और पूरन चंद्र ने कहा कि सीवर लाइन पड़ने के बाद भी नालियों को नहीं जोड़ा जा रहा। इससे पूरी कालोनी में घरों का गंदा पानी बहता रहता है। अवतार सिंह नेगी, रणजीत सागर और सुरेंद्र सिंह ने कहा कि सोमवार को विधायक शाहजिल इस्लाम से मुलाकात कर कॉलोनी की समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। इस दौरान मंदिर के सौंदर्यीकरण की भी चर्चा हुई। देवेंद्र कुमार पाठक, महेश सिंह, विष्णु दयाल, रामचंद्र सागर, संजू, अमन गंगवार, मनोज कुमार, संजय कुमार सैनी, आशीष गुप्ता, देवेंद्र सक्सेना आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.