मेरठ, अप्रैल 27 -- वार्ड नंबर 74 छतरी वाला पीर मुख्य मार्ग पर सीवर लाइन चोक होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इसे लेकर व्यापारियों के साथ वहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अकरम कुरैशी का कहना है कि मैनहोल का ढक्कन भी नहीं दिख रहा है। ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़क पर भरने से लोगों पर वाहनों से छीटें पड़ रहे हैं। दो दिन से नगर निगम अधिकारियों को शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। लोगों का कहना है कि नगर निगम अधिकारियों ने आज सुधार कार्य नहीं कराया तो वह नगर निगम में अफसरों को घरेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.