सीवर लाइन के लिए खोदी सड़क, रायसीना सोसाइटी के लोग परेशान
गुड़गांव, जून 29 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। गुरुग्राम नगर निगम ने सीवर लाइन डालने के लिए गांव बहरामपुर का राजस्व रास्ता खोद डाला, जिसकी वजह से सेक्टर-59 स्थित टाटा रायसीना रेजिडेंसी सोसाइटी के निवासी बेहद परेशान हैं। आरोप है कि 24 मीटर की सड़क नहीं होने के कारण इस रास्ते से आना-जाना था। अब खुदाई से रास्ता संकरा हो गया है, जिससे स्कूल बस नहीं आ पाएंगी। टाटा रायसीना रेजिडेंसी सोसाइटी में करीब सवा तीन सौ फ्लैट हैं। इस सोसाइटी में फ्लैट बुक करने के दौरान वायदा किया था कि 24 मीटर चौड़ी सड़क से इस सोसाइटी का जुड़ाव होगा। अब सालों से लोग इस सोसाइटी में रह रहे हैं, लेकिन यह सड़क नहीं मिल सकी है। ऐसे में सोसाइटी निवासियों को राजस्व रास्ते से आना-जाना पड़ता है। अब सीवर लाइन डालने के लिए इस राजस्व रास्ते की खुदाई शुरू कर दी है। मंगलवार से बच्चों के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.