हरिद्वार, जनवरी 8 -- हरिद्वार में डीप सीवर लाइन के निर्माण को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तराखंड के बैनर तले व्यापारियों और समाजसेवियों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई। उनका कहना है कि वर्ष 2010 में करोड़ों रुपये की लागत से डाली गई ग्रांट ट्रंक सीवर लाइन आज तक चालू नहीं हो पाई और अब एशियन डेवलपमेंट बैंक से लिए गए ऋण से मानक से कम गुणवत्ता की नई सीवर लाइन डाली जा रही है। गुरुवार को इस प्रदर्शन का नेतृत्व वरिष्ठ समाजसेवी जेपी बडोनी ने किया, जबकि संचालन तेजप्रकाश साहू ने किया। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के बावजूद अफसरों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार किया जा रहा है। उनका कहना है कि हिल बाईपास रोड की तरह अब डीप सीवर ला...