हरिद्वार, अप्रैल 7 -- शहर में चल रहे डीप सीवर लाइन निर्माण पर व्यापारियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके खिलाफ मंगलवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले मनसा देवी रोपवे के सामने प्रदर्शन किया गया। आरोप है कि कार्यदायी संस्था ने पुराने डाट वाले नाले को तोड़कर बिना पुनर्निर्माण किए मिट्टी से भर दिया, जिससे सड़क पर गहरा गड्ढा बन गया है। जिला महामंत्री संजय त्रिवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि विदेशी वित्त पोषित डीप सीवर लाइन का कार्य उत्तराखंड पेयजल निगम के माध्यम से कराया जा रहा है, लेकिन इसमें मानकों की अनदेखी की जा रही है। चारधाम यात्रा शुरू होने में कुछ ही दिन शेष हैं, इसके बावजूद कार्य की गति धीमी है और गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। व्यापारी नेताओं का आरोप है कि अंग्रेजों के समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.