मेरठ, दिसम्बर 18 -- खरखौदा। खरखौदा में बुधवार को चेयरमैन द्वारा करीब साढ़े चार करोड़ की लागत से बिछने वाली 1300 मीटर सीवर लाइन कार्य का शुभारंभ किया। इससे पहले आयोजित विकास कार्यों पर गोष्ठी में मनीष त्यागी ने बताया कि उन्होंने चुनाव के दौरान नागरिकों को कस्बे में जलभराव की समस्या से मुक्ति दिलाने का वादा किया था। अध्यक्षता जय प्रकाश त्यागी, संचालन सुनील त्यागी ने किया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी गौरव चौधरी, सतबीर त्यागी, रवि त्यागी, डालेश्वर त्यागी, डॉ. सुनील त्यागी, चेयरमैन एमएस हैरिटेज स्कूल रामकिशोर त्यागी, विनोद त्यागी, अशोक त्यागी, मुनेश सैनी, ललित त्यागी, सभासद रवि कुमार, राजीव सक्सेना, कुलदीप गिरि, मोहित त्यागी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.