मेरठ, मार्च 10 -- ​शहर के शास्त्रीनगर और साकेत इलाके में सीवर ओवरफ्लो की गंभीर समस्या का कारण निजी टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी के रूप में सामने आया है। मंगलवार को मेयर हरिकांत अहलूवालिया के निरीक्षण में पता चला कि सीवर लाइनों के भीतर अवैध रूप से ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) डाली गई हैं, जिसकी वजह से जलप्रवाह पूरी तरह बाधित हो रहा है। मंगलवार को शास्त्रीनगर एच-ब्लॉक और साकेत के निवासियों की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मेयर ने नगर निगम, जल निगम अधिकारियों के भारी लाव-लश्कर के साथ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार, जलकल विभाग और जल निगम के अभियंता, सीएनडीएस के अधिकारी और सीवर कंपनी वीए टेक कंपनी के प्रतिनिधि मौजूद रहे। ​निरीक्षण के दौरान जब सीवर के ढक्कन खुलवाए गए, तो अधिकारियों के होश उड़ गए।सीवर लाइन के भीतर टेल...