प्रयागराज, जनवरी 13 -- जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को संगम सभागार में स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए बैठक की। डीएम ने नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा से पूछा कि अगर किसी जगह पर छह महीने से दूषित जल आ रहा है तो उसकी जांच क्यों नहीं कराई गई। ऐसी शिकायतों की सूची बनवाएं और गहन जांच कराएं। समस्या को दूर करने के लिए पाइप लाइन के लीकेज को दुरुस्त कराएं। उन्होंने सीवर लाइन और पेयजल पाइपलाइन पास होने पर पानी का पाइप ऊपर रखने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि प्रत्येक शिकायत पर बार-बार फीडबैक लें। यह सुनिश्चित करें कि आम नागरिकों को पीने योग्य पानी मिलना ही चाहिए। अगर कोई पाइप लाइन खराब है तो उसे तत्काल बदलें। संकरी गलियों में जहां पेयजल की पाइप लाइन सीवर लाइन के पास हो ऐसे स्थानों पर, पेयजल की पाइपलाइन को ऊपर रखा जाना सुनिश्चित करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.