अल्मोड़ा, अप्रैल 27 -- कमल पंत,अल्मोड़ा। सीएमओ कार्यालय परिसर में स्थित सीवर टैंक के ओवर फ्लो होने पर पार्षदों व स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। कहा कि लंबे समय से गंदा पानी सड़क पर बहने से लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। पार्षदों व स्थानीय लोगों ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की। कहा कि लंबे समय से सीवर टैंक से गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। गंदे पानी के कारण दुर्गंध फैल रही है। इससे राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। पार्षद अमित साह ने कहा कि पहले भी इस समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह भी पढ़ें- पोखरा की जमीन पर शौचालय निर्माण पर रोक की उठी मांग कहा कि जल्द समस्या का स्थाई समाधान नहीं हुआ तो जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा। य...