सीवर टैंक की स्लैब नहीं डालने देने का आरोप
कानपुर, जून 2 -- झींझक, संवाददाता। मंगलपुर क्षेत्र के दया का पुरवा गांव निवासी युवक ने सीवर टैंक पर दबंगों द्वारा लेंटर न डाले जाने से परेशान है। युवक ने मुख्यमंत्री के दरबार में दस्तक देने की बात कही है। दया का पुरवा गांव निवासी रामनरेश ने बताया कि प्रदेश के मुखिया व प्रधानमंत्री सहित उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र 6 माह पहले भेजा था। उसने अपनी जगह पर बनी दीवाल के सहारे सीध में सीवर टैंक बनवाया है। आरोप है कि गांव के राजकुमार, गिरिजा शंकर, अशोक कुमार, ज्ञान चन्द्र, अभिनय, धर्मवीर, सतेन्द्र, सुशील कब्जा करने की नियत से गाली-गलौज के साथ उसका सीवर टैंक ध्वस्त कर दिया तथा जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत उच्चाधिकारियों से की, लेकिन कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होने से दबंगों के हौंसले बुलंद हैं। इससे परेशान होकर पीड़ित ने पूरे परिवार के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.