सीवर-जलभराव समेत प्रमुख समस्याओं के समाधान की उठाई मांग
कन्नौज, जून 18 -- छिबरामऊ, संवाददाता। आवास विकास कल्याण समिति अटल नगर, आवास विकास कॉलोनी ने गुरुवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर कॉलोनी की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। समिति ने कहा कि वर्षों से चली आ रही समस्याओं के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन कई बार शिकायतों के बावजूद अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। समिति द्वारा दिए गए ज्ञापन में सबसे पहले सीवर व्यवस्था की समस्या उठाई गई। बताया गया कि पिछले पांच वर्षों से सीवर की स्थिति जस की तस बनी हुई है और बरसात के समय यह समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है। इसके अलावा सेक्टर-3 स्थित नलकूप वाले पार्क के आसपास जलभराव की गंभीर समस्या का भी उल्लेख किया गया। समिति के अनुसार बारिश में सड़कों पर तीन से चार फीट तक पानी भर जाता है, जिससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.