गुड़गांव, जून 26 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। मिलेनियम सिटी के धनवापुर क्षेत्र में नगर निगम के ठेकेदार की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। धनवापुर गांव में नगर निगम की ओर से सीवर लाइन डालने के लिए जेसीबी मशीन से गली की खुदाई की जा रही थी। आरोप है कि बिना किसी पूर्व योजना और सावधानी के की जा रही इस खुदाई के दौरान जेसीबी ने पानी की मुख्य लाइन को तीन अलग-अलग जगहों से पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। मुख्य पाइपलाइन फटने के कारण लाखों गैलन पीने का पानी बर्बाद हो गया और तेज फव्वारे के रूप में बहता हुआ पानी धनवापुर गांव की गलियों समेत आसपास के घरों में घुस गया, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह पाइपलाइन केवल धनवापुर के लिए ही नहीं, बल्कि पड़ोसी क्षेत्र राजेंद्रा पार्क की जलापूर्ति के लिए भी मुख्य रीढ़ मानी जाती है। तीन प्रमु...