गुड़गांव, जून 4 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर साइबर सिटी में हरियाली बढ़ाने के लिए निगम ने एक ठोस योजना तैयार की है। योजना के तहत शहर के चारों जोनों में स्थित 170 प्रमुख पार्कों को अब सीवर के निस्तारित पानी से हरा-भरा किया जाएगा। केंद्रीय ऊर्जा, शहरी आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल शुक्रवार को इस महत्वाकांक्षी परियोजना का आधिकारिक तौर पर शुभारंभ करेंगे। इस कदम से न केवल पार्कों की सिंचाई के लिए पीने के पानी की बर्बादी रुकेगी, बल्कि घटते भूजल स्तर को सुधारने में भी बड़ी मदद मिलेगी। नगर निगम इस पूरी परियोजना पर करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से शहरभर में लगभग 55 किलोमीटर लंबी पानी की नई पाइपलाइन बिछाने जा रहा है। यह भी पढ़ें- मिलेनियम सिटी में 726 किलोमीटर सड़कों की सूरत बदलेगीपीने के पानी की होगी बचत वर्तमान म...