फरीदाबाद, मई 3 -- फरीदाबाद,केशव भारद्वाज। ग्रेटर फरीदाबाद में सीवर मैनहोल की सफाई के दौरान सुपरवाइजर और एक सफाई कर्मचारी की मौत हो गई। जहरीली गैस की चपेट में आने से दोनों सफाई कर्मियों की मौत हुई है। बीपीटीपी थाना पुलिस ने रविवार को मृतकों में से एक के भाई की शिकायत पर बीपीटीपी बिल्डर के संपदा प्रबंधक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, खेड़ी कलां गांव निवासी 52 वर्षीय राजेंद्र और 41 वर्षीय सुनील करीब 10 वर्ष से बीपीटीपी बिल्डर ग्रुप में सीवर सफाई का कार्य करते थे। सुनील बतौर सुपरवाइजर काम करता था। शनिवार शाम को करीब 6:30 बजे दोनों छुटटी के बाद कंपनी से अपने घर के लिए निकल गए थे, लेकिन वे अपने घर नहीं पहुंचे। उनके परिजन उनकी तलाश करते रहे। दोनों के फोन बंद आते रहे। रविवार सुबह उनके परिजन फिर से उनकी तलाश में जुट गए। किसी ने उन्...