सीवर की समस्या से लोग परेशान
नोएडा, मई 12 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा 2 में सीवर बहने की समस्या से लोग परेशान हैं। मंगलवार को सेक्टर के एच ब्लॉक में कई घरों के आगे सीवर का गंदा पानी फैल गया। सेक्टर में रहने वाले राजीव ने बताया कि प्राधिकरण के अधिकारियों शिकायत करने पर निरीक्षण किया जाता है, लेकिन कोई स्थाई समाधान नहीं होता। कर्मचारी आकर सीवर का गंदा पानी निकाल कर चले जाते हैं। अगले दिन फिर से घरों के आगे भरने लगता है। मंगलवार को एच ब्लॉक में करीब 4 से 5 घर के आगे सीवर ओवरफ्लो की समस्या हुई। घर के आगे गंदा पानी भर गया, इस वजह से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.