सीवर की सफाई न होने से परेशानी
नोएडा, मई 18 -- ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ज्यू 3 के सी ब्लॉक में सीवर की सफाई न होने के कारण लोग परेशान हैं। आरडब्ल्यूए उपाध्यक्ष पंकज शर्मा ने बताया कि सीवर का गंदा पानी नाली में जमा रहता है, जो घरों के बाहर भर जा रहा है। इसके चलते बदबू फैल रही है। संक्रमित बीमारियां फैलने का भी खतरा बना हुआ है। यह समस्या हर दूसरे दिन उत्पन्न हो रही है। ठेकेदार से भी शिकायत की गई, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। प्राधिकरण से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.