फरीदाबाद, अप्रैल 6 -- धनंजय चौहान, फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में घरों और कंपनियों में बने सेप्टिक टैंकों का गंदा पानी अब सीधे नदी, नहर और नालों में नहीं छोड़ा जाएगा। इसे लेकर फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने व्यापक योजना तैयार की है, जिसके तहत शहर के सभी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) को नए सिरे से डिजाइन और अपग्रेड किया जाएगा। यहां से शोधित पानी को आगे सिंचाई आदि कार्यों में इस्तेमाल किया जाएगा। दरअसल, शहर के कई हिस्सों, खासकर अवैध कॉलोनियों में आज भी सीवर नेटवर्क विकसित नहीं हो पाया है। इन इलाकों में रहने वाले लोग घरों में सेप्टिक टैंक बनाकर काम चला रहे हैं। जब ये टैंक भर जाते हैं तो टैंकरों के माध्यम से इन्हें खाली कराया जाता है। आरोप है कि टैंकर संचालक इस गंदे पानी को निर्धारित स्थानों तक ले जाने के बजाय गौंछी नाला, गुरुग्र...