सीवर का पानी छोड़ने वाली दो सोसाइटियों की सीवर लाइन उखाड़ीं
गुड़गांव, जून 24 -- सोहना, नरेश कुमार। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की टीम ने गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड मार्ग के साथ बने बरसाती नाले में अवैध रूप से सीवर का गंदा पानी छोड़ने वाली सोसाइटियों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मंगलवार को एनएचएआई की टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए क्षेत्र की दो प्रमुख सोसाइटियों आशियाना अनमोल और आशियाना मलबेरी द्वारा नाले तक बिछाई गई अवैध पाइप लाइनों को पूरी तरह से उखाड़कर नष्ट कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बरसाती नाले में नियमों के खिलाफ सीवरेज का पानी बहाने वाली इन सोसाइटियों के खिलाफ जल्द ही संबंधित थाने में आपराधिक मामला भी दर्ज कराया जाएगा। दरअसल, गुरुग्राम-सोहना एलिवेटेड राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ करीब पांच किलोमीटर के दायरे में स्थित कई सोसाइटियों द्वारा अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.