चंदौली, फरवरी 7 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के पूरा गणेश गांव स्थित मुख्य सड़क पर सीवर का ढक्कन गायब होने से नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि विभागीय लापरवाही के कारण आएदिन लोग गिरकर घायल हो रह है। शिकायत के बाद भी समस्या दूर करने की दिशा में पहल नहीं की जा रही है। आंदोलन को बाध्य किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की मुख्य सड़क के मध्य सीवर का ढक्कन पिछले एक साल से गायब हैं। यह रास्ता गांव के आवागमन का मुख्य जरिया है। इसी मार्ग पर कई दुकानें हैं, जहां छोटे बच्चे सामान लेने आते हैं। जिससे हमेशा बड़ी घटना होने का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन की अनदेखी से कभी भी किसी की जान जा सकती है। बताया कि कई जगहों पर चंदा लगाकर सीवर का ढक्कन लगाया गया है, इसके बाद भी कई जगहों पर सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.