हरिद्वार, मार्च 28 -- सीवर लाइन से जुड़े कामों ने शहर की प्रमुख सड़कों की हालत खस्ता कर दी है। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने डीएम से जल्द मरम्मत की मांग उठाई है। उनका कहना है कि मौजूदा हालात में उत्तरी हरिद्वार और अपर रोड जैसी व्यस्त सड़कें चलने लायक नहीं रह गई हैं। शनिवार को सेठी ने बताया कि कई जगह गड्ढे, उखड़ी सड़कें और धूल के कारण व्यापारियों और श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह सड़कें टूटने से जाम की स्थिति बन रही है, जिससे आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने चेताया कि चारधाम यात्रा सीजन के दौरान स्थिति और खराब हो सकती है। अभी से स्थानीय लोगों के साथ ही बाहर से आने वाले श्रद्धालु परेशान हैं। सेठी ने कहा कि सड़कों पर उड़ रही धूल से लोग बीमार हो रहे हैं, जबकि व्यापारियों का सामान भी खराब हो रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.