मुरादाबाद, मार्च 15 -- गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के एमएससी पर्यावरण विज्ञान प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने गुलाबाड़ी पीतल नगरी स्थित 58 एमएलडी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने सीवेज शोधन की विभिन्न प्रक्रियाओं, अपशिष्ट जल प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। भ्रमण के दौरान प्रो. अनामिका त्रिपाठी, डॉ. अदीबा खान, डॉ. सतेंद्र त्रिपाठी और डॉ. सचिन शर्मा के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने प्लांट की कार्यप्रणाली, जल गुणवत्ता मानकों और इसके पर्यावरणीय महत्व को समझा। कुलपति प्रो. सचिन माहेश्वरी ने ऐसे शैक्षणिक भ्रमणों की सराहना करते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान मिलता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.