फरीदाबाद, फरवरी 21 -- नूंह, वरिष्ठ संवाददाता। नूंह में मानसून से पहले सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी शुरू हो गई है। नगर परिषद चेयरमैन संजय मनोचा ने जोगीपुर रोड स्थित 3.6 एमएलडी एसटीपी का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने प्लांट की कार्यप्रणाली और तैयारियों की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने प्लांट के अलग-अलग हिस्सों और मशीनों की स्थिति परखी। तकनीकी टीम ने उन्हें बताया कि संयंत्र पूरी क्षमता से संचालित है और नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। अधिकारियों ने साफ किया कि शहर की सीवरेज व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए नगर परिषद और जनस्वास्थ्य विभाग मिलकर काम कर रहे हैं। कनिष्ठ अभियंता व एसटीपी इंचार्ज शकील अहमद ने बताया कि बरसात से पहले मुख्य लाइनों की विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। मैनहोल पर जाल लगाने और कचरा रोकने की व्यवस्था की जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.