रिषिकेष, मार्च 9 -- पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सीवरेज लाइन बिछाने के दौरान सड़कें खोदकर छोड़ दिए जाने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में कार्य करने और खोदी गई सड़कों को शीघ्र दुरुस्त कर क्षेत्रवासियों को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। सोमवार को ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कोयल घाटी स्थित अपने आवास पर गंगा अनुरक्षण इकाई हरिद्वार की परियोजना निदेशक मीनाक्षी मित्तल संग बैठक की। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के हरिपुर गली नंबर 3 और भगत सिंह कॉलोनी में सीवरेज लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। कहा कि विकास कार्यों के दौरान आमजन को अनावश्यक असुविधा नहीं होनी चाहिए और कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाना जरूरी है। ...