कानपुर, जनवरी 1 -- चकेरी। जाजमऊ स्थित केडीए कॉलोनी रामलीला मैदान इलाके में पिछले दो साल से सीवरभराव की समस्या को झेल रहे लोगों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। लोगों ने डिफेंस कॉलोनी स्थित जलकल कार्यालय का घेराव कर दिया। साथ ही सीवर लाइन साफ कराने की मांग की। लोगों का आरोप है कि शिकायत पर जलकल कर्मी पहुंचा तो उसने भी रुपयों की मांग की। वहीं अधिकारियों ने लाइन की सफाई करवाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए। जाजमऊ स्थित वार्ड 73 के केडीए कॉलोनी रामलीला मैदान इलाके के अनवर, शाहिद, मुख्तार, समीर ने बताया कि केडीए कॉलोनी वर्ष 1982 में बसी थी। उस दौरान सीवरलाइन डाली गई। सीवरलाइन का अब ध्वस्त हो चुकी है। इसके चलते लाइन चोक होने से घरों में गंदा पानी घुसता है। लोगों ने बताया कि बारिश समय हालात और खराब हो जाते हैं। गंदा पानी भरे होने से इलाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.