कानपुर, फरवरी 4 -- कानपुर दक्षिण। हमीरपुर रोड पर मछरिया चौराहे के पास सीवरभराव से त्रस्त लोगों ने मेट्रो ट्रायल के दौरान बुधवार को काले गुब्बारे उड़ा कर विरोध किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि मेट्रो निर्माण के दौरान हमीरपुर रोड का नाला ध्वस्त हो गया, जिसकी वजह से पिछले एक साल से सीवरभराव की समस्या बनीं हुई है। इससे 200 से अधिक परिवार प्रभावित हैं, लेकिन धरना-प्रदर्शन के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सीवरभराव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा, तब तक मेट्रो संचालन का विरोध जारी रहेगा। इस दौरान उपेंद्र तिवारी, कमल त्रिपाठी, सुबोध मिश्रा, बृजेश शर्मा, ललितेश, दिनेश सिंह, वेदप्रकाश अग्निहोत्री, मनीष त्रिपाठी, कैलाश, अखिलेश बाजपेई, विवेक गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.