सीवर, नालियों और नालों की सफाई का वार्डवार निरीक्षण शुरू
फरीदाबाद, जून 9 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। मानसून की दस्तक से पहले शहर को जलभराव और सीवर ओवरफ्लो जैसी समस्याओं से निपटने के लिए नगर निगम सक्रिय हो गया है। निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में उतरकर सीवर, नालियों, नालों और स्टॉर्म वाटर लाइनों की सफाई कार्य का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को अतिरिक्त आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, कार्यकारी अभियंताओं और एसडीओ ने विभिन्न वार्डों में पहुंचकर सफाई कार्य का जायजा लिया और मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शहर में हर साल बरसात में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। कुछ देर की बारिश में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर जाता है। वाहनों के पहिया थम जाते हैं। हाईवे सहित मुख्य सड़कों से लेकर अंदरूनी क्षेत्र की सड़कों पर जाम लग जाता है, जिसे देखते हुए निगम ने अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.