सील 13 होटल के नक्शे जमा करें प्रबंधन: बोरा
वाराणसी, मई 15 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पिछले दिनों छावनी स्थित बुद्ध विहार कॉलोनी में वीडीए प्रशासन की ओर से 13 होटलों को सील करने के मामले में प्रतिनिधिमंडल ने उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा से मुलाकात की। भाजपा महानगर अध्यक्ष एवं वीडीए बोर्ड सदस्य प्रदीप अग्रहरि के नेतृत्व में बनारस होटल एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने उपाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वीडीए ने बिना किसी नोटिस के कार्रवाई की। जिससे व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। इस तरह की एकपक्षीय कार्यवाई नहीं होनी चाहिए। उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने कहा कि सभी होटलों को नक्शा स्वीकृत कराना चाहिए। भू-उपयोग के अनुसार मानकों के तहत नक्शा होना चाहिए। सभी होटल प्रबंधन वीडीए कार्यालय में दो दिन में मानचित्र जमा करें, उनसे बिना किसी शुल्क के स्वीकृति दी जाएगी। इस दौरान एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.