संभल, फरवरी 23 -- क्षेत्र के गांव ठाटी में सील किए गए अस्पतालों को दोबारा खोलकर इलाज किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने जिलाधिकारी से शिकायत कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। निवासी सतवीर पुत्र जयपाल की पत्नी राजमल ढाई माह की गर्भवती थीं। बीते दिनों अचानक तबीयत खराब होने पर परिजन उन्हें ठाटी स्थित एक अस्पताल ले गए। आरोप है कि वहां झोलाछाप द्वारा दी गई दवाओं के बाद महिला की हालत और बिगड़ गई। परिजनों का कहना है कि अस्पताल संचालक के पति ने Rs.30 हजार जमा कराने का दबाव बनाया। आरोप है कि पैसे जमा कराने के बाद महिला का गर्भपात करा दिया गया, जिससे उसकी हालत और नाजुक हो गई। पीड़ित सतवीर ने पूरे प्रकरण की शिकायत जिलाधिकारी संभल से की। जिलाधिकारी के निर्देश पर 17 फरवरी को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नोडल अधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.