नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में स्थित मन्नत बैंक्वेट हॉल में गुरुवार शाम अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह बैंक्वेट हॉल पिछले कई महीनों से प्रशासन द्वारा सील किया गया था और यहां कोई कार्यक्रम नहीं हो रहा था। पुलिस के अनुसार, गुरुवार शाम को सूचना मिली थी कि गगन सिनेमा के पास बने मन्नत बैंक्वेट हॉल से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही हैं। पुलिस के साथ दमकल विभाग को भी सूचित किया गया। दमकल की छह गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया। इसके बाद आग पर काबू पाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.