सील दुकान खोलकर बिहार पुलिस ने जेवरात किया जब्त
गिरडीह, मई 22 -- हीरोडीह (गिरिडीह), प्रतिनिधि। बिहार के बांका जिला अन्तर्गत बाराहाट पुलिस द्वारा स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से बीते 11 अप्रैल को हीरोडीह थाना क्षेत्र के कोदम्बरी स्थित आर एस ज्वेलर्स दुकान को सील किया गया था। लेकिन गुरुवार को बिहार पुलिस ने हीरोडीह पुलिस के सहयोग से जमुआ बीडीओ द्वारा नियुक्त मजिस्ट्रेट कनीय अभियंता मो खुर्शीद अंसारी के नेतृत्व में ज्वेलर्स दुकान का सील खोला गया। दुकान से छह किलो चांदी व 22 ग्राम सोना जब्त किया गया। साथ ही ज्वेलर्स दुकान के संचालक सुधीर कुमार स्वर्णकार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्हें पूछताछ के लिए बिहार पुलिस अपने साथ लेकर चली गई। क्या है पूरा मामला: हीरोडीह थाना क्षेत्र के कोदम्बरी बाजार स्थित आरएस ज्वेलरी दुकान को बिहार पुलिस ने पिछले 11 अप्रैल को कड़ी सुरक्षा के साथ सील कर दिया था। बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.