बदायूं, मार्च 19 -- सैजनी गांव में एचपीसीएल प्लांट के डीजीएम सुधीर गुप्ता और डिप्टी मैनेजर हर्षित मिश्रा की दिनदहाड़े हत्या के आरोपी की दो और दुकानों को प्रशासन ने सील कर दिया है। प्रशासन ने सभी 26 सील की गई दुकानों को गरीबों और जरूरतमंदों को आवंटित करने का प्रस्ताव भी तैयार किया है। दातागंज के एसडीएम धर्मेंद्र सिंह ने बुधवार की शाम सैजनी गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि आरोपी और उसके परिवार ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर दो और दुकानें बना रखी थीं। इन्हें तत्काल सील कर दिया गया। एसडीएम ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को की गई कार्रवाई में कुल 26 दुकानों को सील किया जा चुका है। अब इन्हें तोड़ने की बजाय जरूरतमंदों को आवंटित करने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। एसडीएम ने कहा कि जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी और उसके परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.