रामपुर, मई 26 -- स्वार। नाज हॉस्पिटल प्रकरण में सरकारी सील तोड़ने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के आदेश पर नोडल अधिकारी ने अस्पताल संचालक चिकित्सक डॉ. ईश्वर प्रसाद के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने चिकित्सक के खिलाफ सरकारी काम में बांधा डालने व सील तोड़न कर हॉस्पिटल का संचालन करने संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। तहरीर के अनुसार 22 मई 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे नोडल अधिकारी डॉक्टर देवेश चौधरी ने शिकायत के आधार पर नाज हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कोई चिकित्सक या स्टाफ मौजूद नहीं मिला, जिस पर टीम ने अस्पताल को सील कर दिया था। आरोप है कि करीब एक घंटे बाद डॉ. ईश्वर प्रसाद की एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें वह अस्पताल की सरकारी सील तोड़ते नजर आ रहे हैं。 यह भी पढ़ें- हॉस्पि...