सील तोड़कर संचालित हो रहे अस्पताल को किया सीज
सोनभद्र, जून 24 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में अवैध एवं बिना मान्यता संचालित अस्पतालों के विरुद्ध जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने सघन निरीक्षण किया। इस दौरान कोन में सील तोड़कर संचालित हो रहे एक अस्पताल को सीज कर दिया। वहीं दुद्धी में भी दुद्धी में भी दो अस्पतालों को सीज किया गया।हाल के दिनों में प्राप्त शिकायतों में यह तथ्य सामने आया था कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूर्व में सील किए गए कुछ अस्पतालों का संचालन पुन: नियमों के विपरीत किया जा रहा है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित क्षेत्रों में संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशन में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गुलाब शंकर, संबंधित उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.