सोनभद्र, जून 3 -- सोनभद्र, संवाददाता। कोन क्षेत्र में सील होने के बाद अवैध रूप से संचालित ग्लोबल हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी केंद्रों की जांच तेज कर दी है। जांच में पूर्व में सील किए गए पांच अस्पताल और पैथोलॉजी केंद्र सील तोड़कर दोबारा संचालित होते पाए गए। विभाग ने संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। निजी अस्पताल के नोडल अधिकारी डा.गुलाब शंकर यादव की जांच में रामगढ़ में सांईनाथ हास्पिटल, दुद्धी में मॉडर्न पैथोलाजी, घोरावल में रूद्र पैथोलाजी, रेणुकूट में सांई पैथोलाजी और मधुपुर में संचालित शिव पैथोलाजी सील तोड़कर संचालित होते हुए पाए गए। यहां पर मरीजों का उपचार, दवा वितरण तथा जांच संबंधी गतिविधियां संचालित मिलीं। यह स्थिति तब सामन...