सील किए घर में लड़की के कैद होने पर छिड़ा विवाद
प्रयागराज, जून 18 -- प्रयागराज, प्रमु्ख संवाददाता। सिविल लाइंस के पत्रिका मार्ग पर बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माणाधीन मकान को सील करने की कार्रवाई अब विवादों में घिर गई है। भवन निर्माता संजय शेखर और अल्का शेखर ने आरोप लगाया है कि प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने जब निर्माणाधीन मकान को सील किया उस समय उनकी बेटी घर में थी। मकान सील होने के बाद घंटों उनकी बेटी कैद रही। मकान को सील करने के पहले परिसर की जांच नहीं की गई। यह भी पढ़ें- घर में थी लड़की, PDA ने सील कर दिया अवैध निर्माण; अखिलेश ने पोस्ट कर बताया अमानवीयसील मकान का विवाद दूसरी ओर पीडीए प्रशासन ने दावे के साथ कहा कि मकान खाली होने के बाद ही सील किया गया। निर्माणाधीन मकान को सील करने वाले पीडीए के अवर अभियंता गंगेश ने आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' को बताया कि नजूल भूखंड पर अवैध निर्माण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.