पूर्णिया, मई 6 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। नगर पंचायत भवानीपुर में सील किए गए फर्जी अस्पताल के संचालक के खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है। धमदाहा एसडीएम अनुपम के निर्देश पर भवानीपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवीन कुमार उपरोझिया ने संबंधित संचालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। मंगलवार को धमदाहा एसडीएम अनुपम के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान एक अवैध क्लिनिक को सील किया गया था। कार्रवाई के बाद एसडीएम अनुपम ने अस्पताल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का सख्त निर्देश भवानीपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिया था। इसी क्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर भवानीपुर थाना में सवेरा अस्पताल के संचालक मो. अल्ताफ के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह भी पढ़ें- भवानीपुर में फर्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.