सील किए गए दुकानों के होंगे नए लाइसेंसी
वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कफ सिरप की तस्करी के सरगना शुभम जायसवाल अपने नजदीकियों के परिवार की महिलाओं के नाम पर शराब लाइसेंस दिलवाकर हवाला के पैसे को निवेश करता था। मामले में डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल के पत्र पर डीएम ने चार दुकानों का लाइसेंस रद कर किया था। अब इन चार समेत छह दुकानों के नए लाइसेंसी होंगे। आबकारी विभाग की ओर से इसके लिए प्रक्रिया अपनाई जाएगी। डीसीपी के पत्र पर डीएम ने ऊषा देवी, शिवांगी, राधिका जायसवाल, बबिता सिंह के नाम का लाइसेंस रद कर दिया था। कज्जाकपुरा में उषा देवी, लहरतारा में शिवांगी जायसवाल, खोजवां में राधिका और परेड कोठी में बबिता सिंह के नाम से संचालित कंपोजिट शराब दुकानों को सील कर दिया गया था। वहीं, रोहनिया के शवाबाबाद में कायस्थ टोला निवासी रेखा देवी, सिगरा के माधोपुर में शुभम की पत्नी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.