सील आवास का ताला तोड़ घुसने पर दो आरोपी धराए
मोतिहारी, अप्रैल 23 -- घोड़ासहन। उधार नहीं चुकाने के कारण जिला पदाधिकारी के आदेश के आलोक में फाइनेंस कम्पनी के द्वारा सील किये गये मकान का ताला तोड़ कर जबरन प्रवेश करने के मामले में दर्ज प्राथमिकी के आरोपितों में से दो युवकों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले को लेकर चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एवं फायनेंस कम्पनी के प्राधिकृत अधिकारी मनोज कुमार पाण्डेय के द्वारा रौशन कुमार,राज कुमार,सूरज कुमार राहुल कुमार व पांच महिलाओं सहित 9 लोगों को आरोपित करते प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। पुलिस के अनुसार,मजिस्ट्रेट के रूप में सीओ की उपस्थिति में घोड़ासहन के बीरता टोला स्थित मकान व उसके अन्य सामानों को सील कर दिया गया था। बाद में आरोपितों ने सील तोड़ कर मकान में अवैध रूप से घुस कर कब्जा कर लिया। पुलिस के द्वारा रौशन कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.