रामपुर, मई 24 -- नगर स्थित नाज़ हॉस्पिटल में अविवाहित नाबालिग किशोरी के कथित गर्भपात की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले में कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने हॉस्पिटल को सील कर दिया था, लेकिन आरोप है कि संचालिका ने कुछ ही देर बाद सील तोड़कर दोबारा हॉस्पिटल का संचालन शुरू कर दिया। इस पर अब मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय ने नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब तलब किया है। शुक्रवार को 112 पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि नगर के नाज़ हॉस्पिटल में एक अविवाहित नाबालिग किशोरी का गर्भपात कराया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान किशोरी और उसकी मां हॉस्पिटल में भर्ती मिलीं। पुलिस किशोरी के बयान लेने के बाद उसे कोतवाली ले गई।

स्वास्थ...