रांची, मार्च 5 -- खूंटी, संवाददाता। पवित्र रमजान माह के अवसर पर खूंटी जिले के सील्दा गांव में अंजुमन इस्लामिया कमेटी के युवाओं द्वारा सामूहिक इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान सील्दा मस्जिद के इमाम शोएब अख्तर ने देश में शांति, भाईचारा और प्रगति के लिए विशेष प्रार्थना की। रमजान के पवित्र महीने में आयोजित इस कार्यक्रम ने रोजेदारों के लिए इफ्तार की व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द और आपसी एकता का संदेश भी दिया। पूरे गांव के लोगों की सहभागिता ने सामाजिक एकता और सामुदायिक सद्भाव की मिसाल पेश की। कार्यक्रम के दौरान बच्चियों को रोजे के महत्व, उसके लाभ तथा गलत कार्यों से दूर रहकर सच्चे मन से पश्चाताप करने की आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताया गया। मौके पर अंजुमन इस्लामिया सील्दा के सचिव ...