सीलिंग घोषित 15.5 एकड़ जमीन प्रशासन ने खाली कराई
महाराजगंज, जून 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल तहसील के ग्राम गिरहिया तप्पा डोमाखंड के सीलिंग घोषित 15.5 एकड़ कृषि भूमि को एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने ख़ाली कराया। इस भूमि पर कुछ लोगों ने गन्ना की बुआई कराई थी, जिसे प्रशासन ने जुतवा दिया।एसडीएम ने बताया कि इस गांव की गाटा संख्या 107 रकबा 3.4110 हेक्टेयर व गाटा संख्या 106 रकबा 2.886 हेक्टेयर सीलिंग घोषित भूमि पर सात लोगों ने अतिक्रमण किया था। इसे मुक्त कराते हुए कब्जे में लिया गया और इसकी देखरेख की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान को दी गई है। इस मौके पर तहसीलदार अमित कुमार सिंह, एसओ अंकित सिंह, नायब तहसीलदार अंकुर सिद्धार्थ, लेखपाल मनीष पटेल, अनिल सिंह, भारतेंदु मिश्र, प्रधान प्रतिनिधि राकेश आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- राप्ती से होने वाले कटान निरोधक कार्य को देखने पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.