मुजफ्फर नगर, जून 30 -- उप्र उद्योग व्यापार संगठन और जिला सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल से मिला। प्रदेश मंत्री सरदार बलविन्दर सिंह और जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि एमडीए द्वारा बिना नोटिस दिए बाजारों, होटलों और बैंकेट हॉलों को सील किया जा रहा है, जिससे व्यापारियों में भय का माहौल है। हालांकि, राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल के आश्वासन के बाद 30 जून को होने वाला प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि नोटिस के बाद ही कार्रवाई हो। जिला पंचायत अध्यक्ष ने व्यापारियों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला सर्राफा एसोसिएशन पवन वर्मा, प्रदीप मित्तल, रोहित अरोरा, कुलदीप मित्तल, संदीप मित्तल, राजेन्द्र अरोरा,कीरण पाल, आकाश मित्तल आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें-...