लखनऊ, अप्रैल 12 -- फोटो भी - तेलीबाग, पत्रकारपुरम एवं कपूरथला मार्केट को 'मार्केट स्ट्रीट' घोषित किया जाए- रक्षा मंत्री ने व्यापारियों की बात को गंभीरता से सुनते हुए उचित समाधान करने का आश्वासन दियालखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।तेलीबाग, पत्रकारपुरम सहित राजधानी के प्रमुख बाजारों में एलडीए द्वारा की जा रही सीलिंग की कार्रवाई और पुराने भवनों का नक्शा मांगे जाने के विरोध में व्यापारियों ने रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से शिकायत की।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि एलडीए द्वारा गोमती नगर विवेक खंड और तेलीबाग जैसे क्षेत्रों में दशकों पुराने भवनों को नोटिस देकर नक्शा मांगा जा रहा है और सीलिंग की धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में 90 प्रतिशत से अधिक व्यावसायिक गतिविधियां हो रही ह...