कानपुर, फरवरी 14 -- कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान गांव के एक सीलिंग कारोबारी ने घर में छत के कुंडे से फांसी लगा ली। जानकारी होने पर परिजन उनको फंदे से उतारने के बाद गंभीर हालत में एकनिजी अस्पताल ले गए। वहां उनको मृत घोषित कर दिया। इससे कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ व छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रसधान गांव निवासी 32 वर्षीय संजीव कुमार पुत्र सुरेश सीलिंग का कारीगर था। शराब पीने का आदी होने के कारण उसका अक्सर विवाद होता रहता था। शुक्रवार रात में उसने घर के अंदर कमरे में छत के पंखे के कुंडे से फांसी लगा ली। संजीव को फंदे में लटका देख परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में नीचे उतारा और एक निजी अस्पताल में ले गए। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। इससे वहां कोहरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.