गुमला, अप्रैल 19 -- गुमला। गुमला-जशपुर मार्ग पर सीलम ढलान के समीप रविवार दिन के करीब 10 बजे बोलेरो की टक्कर से एक ऑटो पलट गया। जिससे उसमें सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कोडरा गांव निवासी सरस्वती देवी (35), सुष्मिता बड़ाइक (21), गीतांजलि देवी (30), भावेश बड़ाइक (11), दशरथ नगेशिया (35) व ऑटो चालक जिशान (27) शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तत्काल सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार सभी लोग कोंडरा से डुमरडीह मेहमान जाने के लिए निकले थे,तभी तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी और फरार हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.