गुमला, मार्च 29 -- गुमला, प्रतिनिधि। रायडीह थाना क्षेत्र के सीलम ढलान के समीप रविवार की दोपहर करीब 12 बजे यात्री बस और ऑटो के बीच हुई सीधी टक्कर में ऑटो सवार नौ लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए गुमला सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। घायलों में रायडीह सनयाकोना निवासी माधव प्रधान (40), हीरामुनी (36), बसंती कुमारी (8), निशा कुमारी (6), सरस्वती उरांव (47), सरिता उरांव (35), मंगरू खड़िया (41), निकता कुमारी (30) और भिनसारी देवी (48) शामिल हैं।सभी लोग ऑटो से रायडीह से गुमला की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सीलम ढलान के पास सामने से आ रही एक यात्री बस से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.